FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, 48 घंटे में पुलिस ने की कार्रवाई

बलरामपुर। जिले के चलगली थाना क्षेत्र की रनहत चौकी अंतर्गत गाय की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव और सनसनी का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

https://www.instagram.com/reel/Dd3g-OICPnE/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

पुलिस के अनुसार, रनहत गांव निवासी सुदन हड्डे की लाल रंग की गाय 23 सितंबर को जंगल में चरने के दौरान लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी गाय का पता नहीं चला। अगले दिन 24 सितंबर को गांव के ही धर्मजीत अगरिया के शौचालय के गड्ढे में गाय के चार कटे हुए पैर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

घटना के बाद गांव में पंचायत भी बुलाई गई। पुलिस के मुताबिक, पंचायत के दौरान गांव के 9 लोगों द्वारा गाय को मारने और उसका मांस खाने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

मामले की सूचना मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर रनहत चौकी पुलिस ने जांच तेज करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की और मामले से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुम्हरिया, प्रदीप चरगट, धर्मजीत अगरिया, रविशंकर, अमरसांय, नथुराम, कोमला, फुलबसिया और रेशमा उर्फ हुगली के रूप में की गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रही है।

Admin

Reporter