FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

महिलाओं की पहल से केवरी गांव में पूर्ण शराबबंदी, उल्लंघन पर अर्थदंड

सरगुजा। जिले के केवरी गांव ने शराब के खिलाफ सामूहिक पहल करते हुए पूर्ण शराबबंदी लागू की है। गांव की महिलाओं की अगुवाई में लिए गए इस फैसले के बाद शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर रोक लगा दी गई है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अर्थदंड का प्रावधान भी किया गया है।

महिलाओं की पहल से केवरी गांव में पूर्ण शराबबंदी, शराब पीने और बेचने पर लोगों से वसूले 45 हजार रुपये

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में शराबखोरी के कारण होने वाली घरेलू और सामाजिक समस्याओं को देखते हुए महिलाओं ने इस दिशा में पहल शुरू की। इसके बाद ग्रामीणों की सहमति से शराबबंदी का निर्णय लिया गया। अब गांव में न तो शराब बनाने की अनुमति है और न ही इसकी बिक्री या सेवन किया जा सकता है।

शराबबंदी के नियमों का पालन कराने के लिए ग्रामीण स्तर पर निगरानी भी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तय अर्थदंड लगाया जा रहा है। अब तक 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इससे शराबबंदी को लेकर गांव में प्रशासनिक कार्रवाई के साथ सामाजिक दबाव भी देखने को मिल रहा है।

महिलाओं का कहना है कि शराबबंदी का उद्देश्य केवल शराब की बिक्री रोकना नहीं, बल्कि परिवारों को नशे की लत से बचाना और गांव में बेहतर सामाजिक माहौल तैयार करना है। ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी से लागू किए गए इस फैसले को गांव में नशामुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Admin

Reporter