FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

बॉक्साइट लोड ट्रक और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत, तीन मजदूरों की मौत

बलरामपुर। जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर सेवारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बॉक्साइट लोड ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, तीन मजदूरों की मौके पर मौत, सात गंभीर घायल

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वजह से हुआ और दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी। घटना के बाद राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube