FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

जंगलों से माओवाद खत्म हुआ, अब माओवादी सोच भी पूरी तरह मिटाएंगे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के दौरान माओवाद और राष्ट्रवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जंगलों से माओवाद को खदेड़ने में काफी हद तक सफलता हासिल की है, लेकिन अब केवल माओवादी गतिविधियों को खत्म करना ही नहीं, बल्कि माओवादी सोच को भी पूरी तरह समाप्त करना सरकार का लक्ष्य है।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुरक्षा बलों और सरकार के प्रयासों से माओवादी प्रभाव वाले क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है। जंगलों में माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। अब सरकार उन विचारों और मानसिकता के खिलाफ भी काम करेगी, जिनके जरिए अराजकता और हिंसा को बढ़ावा मिलता है।

वंदे मातरम और राष्ट्रवाद पर दिया जोर

विजय शर्मा ने वंदे मातरम और राष्ट्रवाद को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होना जरूरी है। सरकार राष्ट्रविरोधी और अराजक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं देने की नीति पर काम कर रही है।

पुराने जेल मामलों की हो रही समीक्षा

गृहमंत्री ने कहा कि पुराने जेल मामलों की भी समीक्षा की जा रही है। संबंधित मामलों में तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube