Latestघटनाछत्तीसगढ़

रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से 2 युवकों की मौत

कबीरधाम:- जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीदहरा जलप्रपात में नहाने गए दो दोस्तों की मौत हो गई है। थाना से मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले है जो अपने दोस्तों के साथ शनिवार को घूमने के लिए गए थे। जलप्रपात के नीचे (जहां पानी गिरता है) नहाते समय राहुल गहराई में चला गया जिसे बचाने शुभम भी गहराई में गया और वो भी डूब गया।

ये दोनों युवक शनिवार शाम 4.40 बजे से लापता थे। बांकी साथियों ने घटना को जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था।

रविवार को सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और दोनों युवक के शव बरामद हुए।

बोड़ला थाना प्रभारी चुरेंद्र ने बताया कि अजीत कुंभकार पिता बजारू उम्र 25, निवासी कवर्धा अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में आए थे। जलप्रपात किनारे में खाना खाकर, कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे।

इसी दौरान राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर उम्र 25, निवासी देवागन पारा कवर्धा व शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा, कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके अन्य साथियों बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। रविवार की सुबह दोनों युवक के शव को बरामद कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube