FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

भिलाई इस्पात संयंत्र की बड़ी राहत, भूमि लीज नवीनीकरण पर एक साल तक

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने भूमि लीज के वर्षों से लंबित नवीनीकरण प्रकरणों के समाधान के लिए नई नीति लागू की है। 15 मई 2026 से प्रभावी इस व्यवस्था के तहत पात्र लीजधारकों को वन-टाइम अमनेस्टी का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले लीजधारकों को एक वर्ष तक पेनल ब्याज से राहत मिलेगी।

बीएसपी के 4500 लीजधारियों के लिए नई नीति लागू, एक साल तक पेनल ब्याज से राहत पाने के जानिए उपाय

नई नीति का उद्देश्य लंबे समय से लंबित भूमि लीज नवीनीकरण मामलों का त्वरित और पारदर्शी निराकरण करना है। भिलाई इस्पात संयंत्र का मानना है कि इस पहल से बड़ी संख्या में ऐसे प्रकरणों का समाधान हो सकेगा, जो वर्षों से विभिन्न कारणों से लंबित पड़े हैं।

बीएसपी प्रबंधन ने पात्र लीजधारकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे इस विशेष अमनेस्टी योजना का लाभ उठा सकें। समय पर आवेदन करने वालों को पेनल ब्याज में राहत मिलने से आर्थिक बोझ भी कम होगा और लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल एवं तेज हो सकेगी।

प्रबंधन के अनुसार, नई व्यवस्था से न केवल लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी, बल्कि भूमि लीज से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया भी अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी। बीएसपी ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से बड़ी संख्या में लीजधारकों को राहत मिलेगी और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित होगा।

Admin

Reporter