FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

ओवरलोड कोयला ट्रकों का दबाव बना आफत, बिलासपुर के चांपी नाला का

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर स्थित चांपी नाला का रपटा अत्यधिक ओवरलोड कोयला ट्रकों के लगातार दबाव के कारण क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। रपटा टूटने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिसके बाद प्रशासन ने यातायात को तत्काल वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया है।

कमजोर रपटा से गुजरते थे 300 ट्रक, टूटा चांपी नाला रपटा,35 यात्रियों से भरी बस फंसने के बाद मचा हड़कंप: एनएच 45 मार्ग अवरुद्ध

जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा और चेकिंग से बचने के लिए प्रतिदिन 300 से अधिक ओवरलोड कोयला ट्रक इस मार्ग का उपयोग कर रहे थे। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण रपटा कमजोर होता गया और आखिरकार क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।

घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सुचारु रूप से शुरू कराया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। अब रपटा टूटने से आम लोगों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और मरम्मत कार्य पूरा होने तक सावधानी बरतें। वहीं, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Admin

Reporter