FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

महिला आरक्षक की सतर्कता से महिला को मिली अहम मेडिकल रिपोर्ट, रायपुर

रायपुर। यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कार्यालय में पदस्थ पुलिस स्टाफ की सतर्कता और जनसेवा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। आईटीएमएस में कार्यरत महिला आरक्षक मनीषा पाल की तत्परता से एक महिला को उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण मेडिकल रिपोर्ट सुरक्षित वापस मिल गई।

जानकारी के अनुसार संबंधित महिला की जरूरी मेडिकल रिपोर्ट किसी कारणवश उनसे छूट गई थी, जिसे गलती से एक अन्य व्यक्ति अपने साथ वाहन में ले गया। मामला आईटीएमएस कार्यालय के संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दस्तावेज की गंभीरता को देखते हुए उसके वास्तविक मालिक की पहचान और संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की।

आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने संबंधित महिला से संपर्क किया और उनकी मेडिकल रिपोर्ट सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दी। अपनी महत्वपूर्ण रिपोर्ट वापस मिलने पर महिला ने राहत व्यक्त करते हुए रायपुर पुलिस और आईटीएमएस कार्यालय के स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने पुलिस की तत्परता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना की सराहना की। इस पूरे प्रयास में महिला आरक्षक मनीषा पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यातायात पुलिस ने कहा कि उसका उद्देश्य केवल यातायात संचालन और नियमों का पालन सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की हरसंभव सहायता कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना भी है। आईटीएमएस कार्यालय के पुलिस स्टाफ का यह मानवीय प्रयास पुलिस की जनसेवा और नागरिक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज, सामान या अन्य मूल्यवान वस्तु कहीं मिले तो उसे निकटतम पुलिस थाना या आईटीएमएस कार्यालय में जमा कराएं, ताकि उसे सुरक्षित रूप से उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया जा सके।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube