इंजीनियर के सूने मकान में चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवर पार, CCTV मे
बिलासपुर – चौहा गांव में अज्ञात चोरों ने एक इंजीनियर के सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, चोर घर से 15 हजार रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध चोर का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
