FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

कोरिया में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से जांच में जुटी

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गुरुवार को एक पुलिस आरक्षक की 12वीं कक्षा में अध्ययनरत बेटी मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा ने आत्महत्या की है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने लिखा है, “मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना।” हालांकि, उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सुसाइड नोट सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube