FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

महासमुंद की रागनी साहू बनीं ‘मिशन शक्तिसैट’ की नेशनल फाइनलिस्ट, जिले

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के लिए गर्व का क्षण है। शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद की प्रतिभाशाली छात्रा रागनी साहू का चयन प्रतिष्ठित Mission ShakthiSAT के नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है।

महासमुंद की बेटी रागिनी साहू रचेगी इतिहास, अंतरराष्ट्रीय चंद्र मिशन Mission ShakthiSAT की बनीं नेशनल फाइनलिस्ट

रागनी की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे महासमुंद जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। यह चयन उनकी प्रतिभा, मेहनत और वैज्ञानिक सोच का प्रमाण है। उनकी सफलता से जिले के अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को विज्ञान एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने रागनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जिले के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी इसे महासमुंद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गौरतलब है कि Mission ShakthiSAT देशभर की छात्राओं में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें चयनित प्रतिभागियों को अपनी वैज्ञानिक क्षमता प्रदर्शित करने और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube