FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

नकटी गांव में मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और विधायक का पुतला दहन

कोयलीबेड़ा। कांकेर जिले के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कोयलीबेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्थानीय विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन कर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नकटी गांव में बारिश के बीच प्रशासन ने जेसीबी मशीनों से करीब 80 से 85 गरीब परिवारों के मकान ध्वस्त कर दिए, जिससे दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में हुई इस कार्रवाई से महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा बच्चों की शिक्षा और भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की तत्काल व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ितों को जल्द न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन में रत्ति दुग्गा, श्रवण यादव, विनोद उसेंडी, लखेश्वर उसेंडी, मनोज सेन, अनिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube