FEATUREDजुर्म

राजधानी में डकैत की बड़ी योजना हुई नाकाम… क्लोरोफार्म समेत 8 डकैत पकड़ाए… हथियार भी बरामद…news

रायपुर। राजधानी में दिन दहाड़े बड़ी डकैती को अंजाम देने आये आठ लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया है। सभी आरोपी धारदार हथियार लेकर पेट्रोल पंप मैनेजर के घर में डकैती करने पहुंचे थे, लेकिन मैनेजर की पत्नी की हिम्मत के आगे डकैत हार गये और वहां से भागने लगे। इस दौरान मोहल्ले वालों ने काॅलौनी वालो ने पकड़ा है। अब से कुछ देर बाद इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस के द्वारा किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक खम्हारडीह थाना के गीताजंली नगर, काशी अर्पाटमेंट के मकान नंबर 605 की है। बुधवार की दोपहर पीड़िता अंजली कुमार अपनी घर पर अकेली थी। इस दौरान दो आरोपी घर के अंदर घुसने लगे। तभी महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में एक ने चाकू निकालकर धमकाने लगा। ये देख महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो हाथ मेें रखा चाकू आरोपी के पास से जमीन पर गिर गया। इसके बाद महिला ने जोर जोर से सोर मचाना शुरू किया। सोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान अंदर घुसे दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

 

पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया। पुलिस ने इस योजना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस योजना में शामिल अन्य छह को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में दिनेश कुमार वर्मा, राम बाबू वर्मा, विशाल वर्मा, बाबू वर्मा सहित आठ लोग शामिल है। आरापियों के पास से पुलिस ने हथौड़ी, पेंचिस, पेचकस, क्लोरोफार्म, चाकू सहित मोबाइल जब्त किया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube