FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से छत्तीसगढ़ तरबतर, 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (अवदाब) के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान 154.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

Chhattisgarh weather alert: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से प्रदेश में झमाझम, 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

लगातार हो रही बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अधिकांश जिलों में धान की बोनी ने रफ्तार पकड़ ली है और खेतों में पर्याप्त नमी उपलब्ध होने से कृषि कार्य तेज हो गए हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर हुई बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।

हालांकि, प्रदेश के उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से वहां के किसानों की चिंता बरकरार है और वे अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने संभावित जलभराव और वज्रपात को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube