FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

कलेक्ट्रेट घेराव के बाद ग्रामीणों का ओपी चौधरी पर तीखा हमला

रायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में आंदोलनरत ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट घेराव के बाद अपना प्रदर्शन और तेज कर दिया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के पश्चात सभी ग्रामीण प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले की ओर कूच कर गए और वहां अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को अब तक न्याय और राहत नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, प्रभावित लोगों के पुनर्वास तथा उचित मुआवजे की मांग दोहराई।

स्थिति को देखते हुए मंत्री के बंगले के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस ने हालात पर लगातार नजर बनाए रखी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने प्रदर्शन को लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।

Admin

Reporter