Latest

जवानों से भरी गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान शहीद, 3 लापता, 10 की हालत गंभीर

जम्मू–कश्मीर। एक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में 5 जवान की जान चली गयी, वहीं कई जवान की हालत गंभीर है। घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अब से कुछ देर पहले की है। आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई।

हादसे के वक्त वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई। वहीं, 10 घायल हैं। 4 की हालत गंभीर है। 3 लापता जवानों की तलाश जारी है। सभी जवान शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलनोई इलाके में घोड़ा पोस्ट के पास ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले नवंबर में दो अलग- अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में नायक दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube