FEATUREDLatestNewsराशिफल

आज का राशिफल : 06 जुलाई 2020 राशिफल,कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल : श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। भगवान शिव को अतिप्रिय श्रावण यानि सावन महीने की शुरुवात हो रही है जो कि 3 अगस्त तक रहेगा। कहते हैं सावन के सोमवार के दिन जो कन्याएं व्रत रख भगवान शिव की पूजा अर्चना करती है, उनको सुयोग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। साथ ही अशून्य शयन द्वितीया व्रत है। रात 9 बजकर 34 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। इसके साथ ही देर रात 11 बजकर 12 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र भी रहेगा। नक्षत्रों की श्रेणी में उत्तराषाढ़ा 21वां नक्षत्र है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

दो नासमझ व्यक्तियों की दोस्ती हो जाए तो ये होता है, सफल जीवन की कुंजी का राज छिपा है चाणक्य की इस नीति में

06 जुलाई2020 मेष राशि

आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं को महत्त्व देंगे।

06 जुलाई 2020 वृष राशि

आपको अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रात को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

06 जुलाई 2020 मिथुन राशि

आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी।

06 जुलाई 2020 कर्क राशि

माता-पिता अपने बच्चों के साथ घर पर ही समय बितायेंगे। बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं।

06 जुलाई 2020 सिंह राशि


आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको मुनाफा होने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवान में ताल-मेल बना रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

06 जुलाई 2020 कन्या राशि

आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको अपना ध्यान एकत्र रखने की जरुरत है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।

06जुलाई 2020 तुला राशि

आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका ज्यादा समय सोसल साईट पर बीतेगा। साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी।

06 जुलाई 2020 वृश्चिक राशि

आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। आज घर पर ही अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

06 जुलाई 2020 धनु राशि

परिवार के किसी सदस्य में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे आपको लाभ भी होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

06 जुलाई 2020 मकर राशि

आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता के लिए कह सकता है। लवमेटस को कोई खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

06 जुलाई 2020 कुंभ राशि


आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुये कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। दोस्तों से फोन पर बात होगी, जिसमे किसी विषय की चर्चा करेंगे। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहेगा।

06 जुलाई 2020 मीन राशि

आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube