FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मराजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

VHP के रायपुर विभाग मंत्री को धमकी भरा पत्र, पुलिस में शिकायत की तैयारी

रायपुर। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के रायपुर विभाग मंत्री बंटी कटरे को कथित तौर पर धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है। पत्र में उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही जा रही है। पत्र भेजने वाले ने अपने संबंध दुबई और कतर से होने का दावा किया है।

बंटी कटरे हिंदुत्व और सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और क्षेत्र में हिंदूवादी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। बताया गया है कि हाल ही में उन्हें मिले पत्र में कथित तौर पर ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी गई।

मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत में बंटी कटरे ने कहा कि ऐसी धमकियों से वे डरने वाले नहीं हैं और न ही उनका मनोबल कम होगा। उन्होंने कहा कि वे संगठन के कार्य को अंतिम सांस तक जारी रखेंगे। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी दिशा में कार्य करते रहेंगे।

बताया गया है कि घटना की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दे दी गई है। संगठन की ओर से जल्द ही पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मामले की शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की कार्रवाई कराने की बात कही गई है।

फिलहाल धमकी भरे पत्र की सत्यता, उसे भेजने वाले की पहचान और कथित तौर पर दुबई-कतर से बताए गए संपर्कों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Admin

Reporter