FEATUREDGeneralNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर ट्रेलर डाला चोरी का खुलासा, तीन

रायगढ़। शहर के सीएमओ तिराहा से ट्रेलर का डाला चोरी होने के मामले में पुलिस ने 10 दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंची। कार्रवाई के दौरान बिलासपुर जिले के बेलतरा से करीब 13 लाख रुपये कीमत का चोरी गया डाला और इंजन बरामद किया गया है।

300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से रायगढ़ पुलिस ने किया ट्रेलर डाला चोरी का खुलासा: तीन शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, ट्रेलर का डाला सीएमओ तिराहा से चोरी होने की शिकायत के बाद टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाकर जांच शुरू की। अलग-अलग रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने लगातार सुराग तलाशे। करीब 10 दिन की जांच के बाद चोरी का सामान बिलासपुर के बेलतरा क्षेत्र में होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर चोरी का डाला और इंजन बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चोरी की वारदात और सामान को ठिकाने लगाने से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, चोरी के सामान का खरीदार फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि खरीदार की गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी के मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की। मामले में आगे की जांच जारी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube