FEATUREDLatestNewsजुर्मरायपुर

राजधानी में सूदखोरों का आतंक! सूदखोरी नही देने पर महिला को बंधक बनाया

रायपुर। कोरोना जैसे महामारी में जंहा लोग परेशान है वही लॉक डाउन की वजह से व्यापार भी डगमगा सा गया है, जिसके चलते ब्याज दर में पैसा लेने वालो कि हालत खराब हो गई है। मंगलवार को हुई घटना में राजधानी में सूदखोरों का आतंक भी बढ़ गया है। या फिर यह कहा जा सकता है कि पुलिस का भय समाप्त हो गया है। मृतक के पति से मिली जानकारी के अनुसार सूदखोर कमल वासनिवाल सब्जी बेचने वाली महिला को पहले रस्सी में बांधकर पिटाई की जिसके चलते हताश महिला ने जहर खा अपनी जान दे दी। महिला ने 20 जून को जहर खाई थी जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अस्पताल में 23 जून को दम तोड़ दी थी वजह मात्र सूदखोरों से परेशान।

मामला न्यू राजेंद्र नगर थाने की जहां पानी टंकी के पास रहने वाली जानकी साहू पति चेतन साहू नाम की महिला सूदखोरों से परेशान होकर मौत को गले लगा ली है। वही बताया जा रहा है कि पहले महिला से मारपीट किया गया था। उसके साथ ही और अन्य महिलाओं से भी मारपीट किया गया है।

सीएसपी से मिली जानकारी के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद तत्काल जांच कर आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा साथ ही प्रताड़ित होने वाली महिलाओं से पूछताछ कर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube