FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

छत्तीसगढ़ में 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।

छत्तीसगढ़ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रायपुर जोन कमिश्नर समेत 18 अधिकारियों-कर्मचारियों  के तबादले, देंखे लिस्ट

आदेश के अनुसार उज्जवल पोरवाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के महाप्रबंधक (प्रशासन) पद से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है। उनके पास छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ (मार्कफेड) के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी थी।

अभिषेक कुमार गुप्ता, जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर थे, उन्हें उप सचिव, पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग, मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विनय कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा (अंबिकापुर) से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर पदस्थ किया गया है।

डॉ. ऋतु वर्मा उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-6 एवं 7) के पद पर बनी रहेंगी। उन्हें इसके साथ परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हेमंत कुमार मत्स्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (नान), नवा रायपुर में सहायक महाप्रबंधक के पद से स्थानांतरित कर महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर बनाया गया है।

नयनतारा सिंह तोमर को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, सूरजपुर पदस्थ किया गया है।

वहीं मनीष मिश्रा, जो वर्तमान में अपर कलेक्टर, रायपुर के पद पर थे, उन्हें उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन ने सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह स्थानांतरण आदेश प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube