FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

मौत के 42 दिन बाद आया ‘स्वस्थ होकर घर लौटें’ मैसेज, अंबिकापुर मेडिकल

अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इलाज के दौरान जान गंवाने वाले आरक्षक देवनारायण राम के निधन के 42 दिन बाद उनके परिजनों के मोबाइल पर अस्पताल की ओर से ऑटो-जनरेटेड संदेश पहुंचा, जिसमें मरीज के स्वस्थ होकर घर लौटने की जानकारी दी गई।

निधन के 42 दिन बाद आया 'स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं' का संदेश: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी लापरवाही

यह संदेश मिलने के बाद दिवंगत आरक्षक के परिजन हैरान रह गए। उनकी पत्नी ने अस्पताल की इस लापरवाही और संवेदनहीनता पर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

बताया गया कि आरक्षक देवनारायण राम का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। इसके बावजूद करीब डेढ़ महीने बाद परिजनों को मरीज के स्वस्थ होने और घर लौटने से संबंधित संदेश मिलना अस्पताल की डिजिटल व्यवस्था और मरीजों के रिकॉर्ड को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मामले को लेकर आरक्षक की पत्नी ने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा है। उनका कहना है कि जब मरीज का निधन हो चुका है, तो उसके बाद इस तरह का संदेश परिजनों को भेजना बेहद पीड़ादायक और लापरवाहीपूर्ण है।

वहीं, अस्पताल अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण का परीक्षण कराने का आश्वासन दिया है। अस्पताल प्रबंधन अब यह पता लगाने में जुटा है कि मृतक मरीज के रिकॉर्ड में अपडेट क्यों नहीं हुआ और ऑटो-जनरेटेड संदेश परिजनों तक किस प्रक्रिया के तहत पहुंचा।

इस घटना ने अस्पताल की मरीज रिकॉर्ड व्यवस्था, डिजिटल सिस्टम और सूचना प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह तकनीकी त्रुटि थी या रिकॉर्ड अपडेट करने में कर्मचारियों की लापरवाही।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube