FEATUREDअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत में कोरोना वायरस के पहली बार लगातार दूसरे दिन 15 हजार से अधिक मामले

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के पहली बार लगातार दूसरे दिन 15 हजार से अधिक मामले आए हैं। देश में 21 जून को 15158 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद देश में अभी तक 4.26 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 13703 मरीजों की महामारी से मौत हुई है।

भारत में महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु के बाद अन्य राज्यों में भी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तेलंगाना में रिकॉर्ड 730 मामले सिर्फ एक दिन में आए हैं। जो कि अभी तक मिले मामलों का करीब 10 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 3870, दिल्ली में 3 हजार, तमिलनाडु में 2532, उत्तर प्रदेश में 586, गुजरात में 580, आंध्र प्रदेश में 477, कर्नाटक में 453, पश्चिमी बंगाल में 414, हरियाणा में 412 और राजस्थान में 393 मामले आए हैं।

इसके बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,26,910 पर पहुंच गई है। इनमें से 2,37,252 मरीज अभी तक होकर घर जा चुक हैं। 21 जून को 9,069 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। देश में अभी भी 1,75,904 मरीज महामारी से जूझ रहे हैं। इनमें से 8944 मरीज गंभीर हालत में है। जबकि अभी तक 13703 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 426 लोगों ने दम तोड़ा है।

महाराष्ट्र में 6 हजार से अधिक की मौत

महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कल 186 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद अभी तक कुल 6170 लोगों की मौत प्रदेश में हुई है। इसके अलावा दिल्ली में 2175, तमिलनाडु में 757, गुजरात में 1664 लोगों ने दम तोड़ा है।

पूरे विश्व में 9 मिलियन आबादी संक्रमित

कोरोना वायरस की चपेट में पूरे विश्व की 9 मिलियन से अधिक आबादी संक्रमित हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 90,44,563 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 48,37,952 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 37,35,946 अभी भी बीमारी से लड़ रहे हैं। पूरे विश्व में 4,70,665 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सिर्फ अमेरिका में 122,247 की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube