FEATUREDNewsराष्ट्रीय

देश में कोरोना वायरस के विकराल रूप,बीते 24 घंटे में मिले 15 हज़ार से ज़्यादा मामले

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या तेजी से साढ़े चार लाख को पार कर गई है। आज रात तक 15,600 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद अभी तक 4.56 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 14,483 लोगों की मौत हो चुकी है। पहली बार महाराष्ट्र से ज्यादा आज दिल्ली में संक्रमित मिले हैं।

कोरोना वायरस के नए मामलों में 22 जून को हल्की कमी आयी थी। लेकिन 23 जून को मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई है। देश में आज रात तक 15,600 मामले आए। देश में पहली बार महाराष्ट्र से ज्यादा दिल्ली में संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में 3214 तो दिल्ली में 3947 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 2516, तेलंगाना में 879, गुजरात में 549, हरियाणा में 495, आंध्र प्रदेश में 462 संक्रमित हुए हैं।

वहीं भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,56,062 हो चुकी है। इनमें से 2,58,523 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 1,83,001 मरीज अभी तक अस्पतालों में भर्ती है। देश में आज 23 जून को 10,386 मरीज ठीक हुए हैं। 22 जून को रिकॉर्ड 10879 मरीज ठीक हुए थे।

महाराष्ट्र में कल आए थे 3721 मामले

महाराष्ट्र में कल 3721 मामले आए थे। जबकि दिल्ली में 2909 संक्रमित मिले थे। इसके अलावा तमिलनाडु में 2710, तेलंगाना में 872, उत्तर प्रदेश में 591, गुजरात में 563, आंध्र प्रदेश में 443, पश्चिमी बंगाल में 413 संक्रमित मिले हैं।

देश में 14 हजार से अधिक की मौत

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। देश में अभी तक 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 312 लोगों ने दम तोड़ा है। अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6531, दिल्ली में 2301, गुजरात में 1711, तमिलनाडु में 833 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *