FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

महापौर की खड़ी कार में अचानक लगी आग, दुर्ग निगम परिसर में मचा हड़कं

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम परिसर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की कार में अचानक आग लग गई। निगम परिसर में खड़ी कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं।

देखते ही देखते आग ने कार के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद निगम परिसर में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया।

बताया जा रहा है कि घटना निगम कार्यालय खुलने से पहले की है। कार से धुआं उठता देख निगम कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

घटना के बाद निगम परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामले में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Admin

Reporter