बेमेतरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन मामलों में कच्ची शराब व
बेमेतरा। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कच्ची शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त गुड़ लाहन तथा देसी-विदेशी शराब जब्त की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. साहू एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी व्ही. विक्रम आनंद के निर्देशन में आबकारी टीम ने बेरला विकासखंड के ग्राम बुचीडीह में शिवा पारधी के घर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 13 लीटर कच्ची शराब और 40 किलो गुड़ लाहन बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत गैरजमानती प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इसी अभियान के तहत ग्राम सरदा में मीरा बंजारे के कब्जे से 2 लीटर कच्ची शराब तथा 60 किलो गुड़ लाहन जब्त किया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई में ग्राम मंगलौर निवासी राम अवतार को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके पास से 1.8 लीटर देसी एवं विदेशी शराब बरामद हुई।
आबकारी विभाग की लगातार हो रही कार्रवाई से जिले के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
