FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

महादेव ऐप मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में हिरासत में

नई दिल्ली/रायपुर। करीब 6,000 करोड़ रुपये के चर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान की रॉयल पुलिस ने भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर हिरासत में ले लिया है। भारतीय एजेंसियां अब उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की प्रक्रिया तेज कर रही हैं। महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में हिरासत में, भारत लाने की तैयारी तेज

सूत्रों के अनुसार, सौरभ चंद्राकर लंबे समय से भारतीय जांच एजेंसियों की तलाश में था। ओमान में हिरासत में लिए जाने के बाद भारत सरकार की ओर से औपचारिक प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा जा रहा है। भारत और ओमान के बीच प्रत्यर्पण संधि होने के कारण एजेंसियों को उसे भारत लाने की उम्मीद है।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य एजेंसियां कर रही हैं। इस मामले में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग और हजारों करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन के आरोपों की जांच जारी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube