FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

कांकेर में तेंदुए का आतंक, दो इलाकों में दहशत; 17 दिन से वन विभाग को दे

कांकेर। जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गढ़िया पहाड़ के राजापारा वार्ड में एक साथ दो तेंदुए दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों में भय बढ़ गया है। वहीं ढेकलावन गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग पिछले 17 दिनों से प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिल सकी है।

कांकेर में गढ़िया पहाड़ पर निगरानी करते एक साथ दिखे दो तेंदुए, इधर ढेकलावन में बकरा कर रहा शिकारियों का इंतजार

जानकारी के अनुसार, गढ़िया पहाड़ के राजापारा वार्ड में दो तेंदुओं के देखे जाने के बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने अकेले बाहर निकलना कम कर दिया है और बच्चों को भी घरों से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।

उधर, ढेकलावन गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाकर उसमें बकरा बांधा है, लेकिन चालाक तेंदुआ अब तक पिंजरे में नहीं फंसा है। वन अमला लगातार निगरानी कर रहा है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

तेंदुए की मौजूदगी और हमलों की आशंका के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और किसी भी तरह की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube