FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

दीपावली पर जंगल सफारी और जू के दरवाजे बंद, 10-11 नवंबर को पर्यटकों

रायपुर। दीपावली के त्योहार के दौरान रायपुर के जंगल सफारी और जू घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। त्योहार को देखते हुए जंगल सफारी एवं जू प्रबंधन ने दो दिनों तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को जंगल सफारी एवं जू पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान पर्यटक न तो जंगल सफारी का भ्रमण कर सकेंगे और न ही जू में वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद उठा पाएंगे।

Jungle Safari Closed

त्योहारी सीजन में पर्यटकों की आवाजाही और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दीपावली के दौरान बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाते हैं। ऐसे में जंगल सफारी और जू जाने की तैयारी कर रहे लोगों को अब अपनी योजना में बदलाव करना होगा।

प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 10 और 11 नवंबर को दोनों पर्यटन स्थल बंद रहेंगे। इन तारीखों में किसी भी पर्यटक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए जंगल सफारी और जू घूमने जाने से पहले पर्यटकों को निर्धारित बंदी की तारीखों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

Admin

Reporter