FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

दहेज में दो लाख की मांग का आरोप, पुलिसकर्मी पति समेत सास-ससुर पर केस

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पुलिसकर्मी पति, सास और ससुर पर दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने, मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायपुर में दहेज और बांझपन के ताने से तंग आई विवाहिता, पुलिसकर्मी पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ FIR

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में महिला ने अपने पति रमेश कुमार कुर्रे, सास बुन्द कुंवर कुर्रे और ससुर बनसराम कुर्रे पर दहेज के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उससे दो लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से परेशान किया गया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने पति रमेश कुमार कुर्रे, सास बुन्द कुंवर कुर्रे और ससुर बनसराम कुर्रे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Admin

Reporter