FEATUREDरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 2 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

2 जुलाई सातवें महीने का दूसरा दिन है। यह दिन कई अहम घटनाओं का गवाह रहा। अंग्रेजों से लड़कर देश को आजाद कराने के समर्थक सुभाषचंद्र बोस को 2 जुलाई, 1940 को ही गिरफ्तार किया गया था। उन पर अंग्रेज शासन ने विद्रोह भड़काने का आरोप लगाया था।

आइए इस तारीख की और सिलसिलेवार घटनाओं के बारे में जानते हैं…

1306: अलाउद्दीन खिलजी ने 2 जुलाई को ही सिवाणा के किले पर हमला किया था। तब उस दुर्ग पर कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव का कब्जा था।

1698: ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।

1897: इतालवी वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पैटेंट कराया।

1916: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना हुई।

1934: भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक असित भट्टाचार्य का निधन हुआ था।

1940: ब्रिटिश सरकार ने 2 जुलाई, 1940 ई. को विद्रोह भड़काने के आरोप में सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर लिया था।

1948: प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म हुआ था।

1950: स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन।

1956: तूफ़ानी सरोज का जन्म हुआ था। वह तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे।

1972: आज ही के दिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

1985: आंद्रेई ग्रोमिको को सोवियत संघ का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया था।

1990: सउदी अरब में मक्का से मीना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई थी।

2001: फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई थी।

2004: भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।

2004:छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *