FEATUREDरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 1 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

देश की अर्थव्यवस्था के लिए साल के सातवें महीने का यह पहला दिन दो वर्ष पहले यादगार बन गया, जब केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) प्रणाली को अमल में लेकर आई। देश के कर प्रणाली में सुधार में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा गया है।

देश दुनिया के इतिहास में एक जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1781: हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1852: सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862: कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1879: भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1881: आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।

1882: पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उनके जन्म दिन को देश में डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1921: चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन किया गया।

1938: मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1948: मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया।

1955: इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।

1960: अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1964: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना

1968: अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।

1975: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।

1987: न्यूयॉर्क में खेल को समर्पित स्टेशन ‘डब्लूएएफएन’ स्थापित किया किया।

1991: वारसा संधि भंग की गई।

1994: यासर अराफ़ात 27 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे थे।

1995: अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाए।

1996: इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।

1997: हॉन्ग-कॉन्ग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

2000: लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2006: शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2017: भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube