FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो ने खड़ी ट्रक को मारी ठोकर,3 की दर्दनाक मौत

रायपुर। तिल्दा से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है।
घटना तिल्दा साकरा स्थित देवरानी जेठानी नाला के पास की है। हादसा अब से कुछ देर पहले की है। बताया जा रहा हैं कि तेज रफतार स्काॅर्पियों खडे़ ट्र्क से जा टकरायी। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गये और कार सवार सभी पांच कार के अंदर ही फस गये। घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तिल्दा से मेकाहारा अस्पताल लाया गया है। यहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक हादसे का शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube