FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

रोजी-रोटी कमाने गया था कश्मीर, आतंकी हमले में चली गई जान

सक्ती/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बुंदेली गांव निवासी 21 वर्षीय दीपक रात्रे की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के दीपक रात्रे की मौत, एक साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में परिवार संग गया था जम्मू-कश्मीर

जानकारी के अनुसार, कुलगाम क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले मजदूरों से उनका नाम और पहचान पूछी, इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूरों के भी घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि दीपक रोजी-रोटी कमाने के लिए कुछ समय पहले ही जम्मू-कश्मीर गया था और ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती जिले के बुंदेली गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन मृतक के पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

इस आतंकी घटना ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Admin

Reporter