FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

ज्ञानेश्वरी को 30 लाख का सम्मान, डीएसपी पद पर पदोन्नति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए बड़ा सम्मान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के साथ ही आउट ऑफ टर्न डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति देने का ऐलान किया।

छत्तीसगढ़ की 'गोल्डन गर्ल' ज्ञानेश्वरी का रायपुर में सम्मान, सीएम साय ने दी 30 लाख की प्रोत्साहन राशि और DSP पद की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी की सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और हरसंभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रतिभाओं के सम्मान और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Admin

Reporter