FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की

दुर्ग। शहर के साईनगर बघेरा इलाके में चॉइस सेंटर के संचालन और हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक भाई ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच चॉइस सेंटर के संचालन, आय-व्यय के हिसाब और व्यवसाय में सफलता को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बड़े भाई देवेंद्र देवांगन ने कैलाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश की मौत हो गई।

दुर्ग में च्वाइस सेंटर के हिसाब-किताब का विवाद हुआ रक्तरंजित, भाई ने भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवेंद्र देवांगन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की पूरी वजह और विवाद के अन्य पहलुओं की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube