FEATUREDGeneralNewsUncategorizedराष्ट्रीयव्यापार

सस्ता हुआ सिलेंडर…. जानिए अब कितने रुपयें में मिलेगा एक सिलेंडर :

नई दिल्ली   –    कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (19 KG LPG cylinder) 135 रुपए सस्ता हुआ है। 1 जून से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हो जाएगा। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत रहेगी। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,354 रुपये प्रति सिलेंडर से घटकर 2,219 रुपए हो हई है। वहीं कोलकाता में 19 KG सिलेंडर अब 2,454 रुपए के बजाय 2,322 रुपए, कोलकाता में 2,171.50 रुपए के बजाय 2,306 रुपए में बिकेगा। मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत 2,507 रुपए से घटकर 2,373 रुपए रह गई है।

हालांकि, इसका फायदा केवल व्‍यावसायिक उपभोक्‍ताओं को ही मिलेगा। क्‍योंकि, गैस कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में ही बदलाव किया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को पहले की तरह ही रखा गया है। पटना में फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर 1101 रुपए का पड़ रहा है। यह कीमत देश की राजधानी दिल्‍ली से भी अधिक है। ऐसा राज्‍य सरकार की ओर से लगाए टैक्‍स में अंतर के कारण होता है।

देश में घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 19 मई को बढ़ोतरी की गई थी। यह महीने में दूसरी बार था जब कीमतों में वृद्धि की गई थी। 14 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि 19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में 8 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube