FEATUREDGeneralLatestNewsराष्ट्रीयस्वास्थ्य

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में आयी गिरावट

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के आज 9829 मामले आए हैं। इसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख 42 हजार 841 हो गई है। जबकि 9914 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 जून को 11373 मामले आने के बाद आज देर शाम तक 9829 मामले आए हैं। दिल्ली में 1647 संक्रमित मिले हैं।

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महाराष्ट्र में 15 जून को 2786, तमिलनाडु में 1843, दिल्ली में 1647, गुजरात में 514, पश्चिमी बंगाल में 407 संक्रमित मिले हैं. जबकि कल जबकि तमिलनाडु में 1974 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा दिल्ली में 2274, गुजरात में 511, उत्तर प्रदेश में 497, हरियाणा में 459, पश्चिमी बंगाल में 389 मामले आए थे।

दूसरी तरफ देश में अभी तक 3,42,811 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,52,659 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,80,225 मरीज अभी तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में कल 7364 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि आज रिकॉर्ड 10542 लोग ठीक होकर घर गए हैं।

दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी

दिल्ली में 42829 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। देश के टॉप तीन राज्यों में दिल्ली शामिल हो चुका है। लेकिन यदि सक्रिय मरीजों की संख्या के हिसाब से दिल्ली सिर्फ महाराष्ट्र से पीछे हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 50 हजार से अधिक है। जबकि दिल्ली में 25002 मरीजों का इलाज चल रहा है। तमिलनाडु में इस वक्त 20681 लोग कोरोना संक्रमित हैं।

देश में आज 395 लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोना वायरस महामारी से आज 395 लोगों की मौत हुई है। जबकि देश में 321 लोगों की 14 जून को मौत हुई। महाराष्ट्र में कल 120, दिल्ली में 56, तमिलनाडु में 38 और गुजरात में 29 लोगों ने दम तोड़ा है। सिर्फ महाराष्ट्र में अभी तक 4128 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube