FEATUREDराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में हुआ कोरोना ब्लास्ट! देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या पहुंची 5.67 लाख़ के पार

Coronavirus India Update : भारत में प्रतिदिन कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटे में भारत में 18 हजार 339 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 67 हजार के पार पहुंच गई है।

भारत के किसी राज्य में एक दिन में पांच हजार से अधिक मामले एक बार फिर दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5257 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5 लाख 67 हजार 536 हो गई है।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 5257, तमिलनाडु में 3949, दिल्ली में 2084, तेलंगाना में 975, उत्तर प्रदेश में 681, आंध्र प्रदेश में 793, गुजरात में 626, पश्चिमी बंगाल में 624 मामले दर्ज किए गए हैं।

दूसरी तरफ देश में अभी तक 5,67,536 मामले आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 35 हजार 271 मरीज अभी तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 2 लाख 15 हजार 301 मरीज अभी भी एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 417 लोगों की मौत हुई है। अभी तक देश में 16,904 लोग दम तोड़ चुके हैं। इनमें से सर्वाधिक महाराष्ट्र में 7610 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube