LatestNewsछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 3200 में करेंगे धान ख़रीदी

रायपुरः- कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के मतदान के लिए वोटिंग के ठीक दो दिन पहले अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। इसमें कई तरह की लुभावनी योजनाओं का जिक्र किया गया है। किसान कर्ज माफी से लेकर स्कूल कॉलेज की फ्री एजुकेशन सहित योजनाओं की घोषणा की है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने घोषित किया।

विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जिसे भरोसे का घोषणा पत्र कहा है। बीजेपी की योजनाओं को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने कई योजनाओं में दांव चला है। इन सबमें खास कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सरकार की वापसी पर जातिगत जनगणना कराने की बात कही।

राजनांदगांव में जारी किया घोषणा पत्र
विधानसभा चुनाव के लिए ये घोषणा पत्र सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में जारी किया. इसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं पर फोकस किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अन्य नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस घोषणापत्र

  1. किसानों का कर्ज fमाफ होगा पहले ही 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके है।
  2. 20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे।
  3. केजी से पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी।
  4. 6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4000 सालाना बोनस।
  5. भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे।
  6. 2640 अभी धान मिल रहा है इसके बाद 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जायेंगी।
  7. बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ।
  8. 500 रुपये की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगा
  9. 17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे।
  10. 63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे
  11. बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत। 
  12. एपीएल परिवारों को 5 लाख इलाज मुफ्त।
  13. छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
  14. सभी सरकारी स्कूल अपग्रेड होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन होंगे।
  15. महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे।
  16. छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होंगी।
  17. युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे।
  18. छत्तीसगढ़ में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube