FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मराजनीतिरायपुर

बिलासपुर को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ₹827.20 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए लगभग 827.20 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 4-लेन रिंग रोड शहर की प्रमुख आवश्यकता बन गई है।

बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत... ₹827.20 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन रिंग रोड

उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, ट्रैफिक जाम की समस्या में राहत मिलेगी और लोगों की आवाजाही अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी। साथ ही रिंग रोड बनने से शहर के सुनियोजित विस्तार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर के समग्र विकास और आधुनिक यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि रिंग रोड के निर्माण से आने वाले वर्षों में शहर के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube