FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, नई टी-शर्ट का लालच देकर पुलिस ने

जांजगीर। जिले में सोमवार को एक युवक शराब के नशे में पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करती रही।

नशे में पानी टंकी पर चढ़ा युवक: जांजगीर पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। टीम ने युवक को नई टी-शर्ट देने का लालच दिया, जिसके बाद वह टंकी से नीचे उतरने के लिए राजी हो गया।

जैसे ही युवक नीचे पहुंचा, पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और आवश्यक पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की तत्परता और समझदारी से समय रहते बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को शांतिपूर्वक संभाल लिया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube