FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़मनोरंजनरायपुरस्वास्थ्य

एक्टर सुशांत सीरियस डिप्रेशन में थे! गर्लफ्रेंड लॉकडाउन में साथ रूकी थी

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस अब गर्लफ्रेंड व दोस्तों के आसपास सिमट गयी है। एक्टर की बहन ने पुलिस को बयान दिया है कि सुशांत को किसी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं थी, हालांकि वो डिप्रेशन में थे और पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी, यहां तक कि उन्होंने दवा लेनी भी बंद कर दी थी। ऐसे में बहन के बयान के बाद एक्टर के आर्थिक संकट का एंगल तो खत्म हो गया है, लिहाजा निजी रिश्तों की तरफ ही सवाल उठ रहे हैं।

news bindass

मौत की आखिरी रात जागते रहे थे सुशांत

सुशांत के मैनेजर को एक्टर के मोबाइल का पासवर्ड पता था, लिहाजा पुलिस की मौजूदगी में फोन को अनलॉक कराया गया। सुशांत ने अपने मोबाइल से आखिरी कॉल रात 3 बजे किया था। इसका मतलब सुशांत मौत की आखिर रात सोये ही नहीं थे। उन्होंने रात करीब 3 बजे अपने दोस्त महेश शेट्टी को फोन लगाया। इसके बाद जब महेश ने 12 बजे दोपहर को कॉल किया पर सुशांत ने फोन नहीं उठाया और तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी। महेश शेट्टी उनके साथ टीवी सीरियल में काम कर चुके थे, लिहाजा निजी बातें भी सुशांत उसके साथ शेयर किया करते थे। ऐसे में महेश शेट्टी का बयान काफी महत्वपूर्ण हो गया है। लॉकडाउन में सुशांत की गर्लफ्रेंड उसके घर पर रूकी थी

गर्लफ्रेंड लॉकडाउन में साथ रूकी थी, झगड़ा भी हुआ था

सुशांत सिंह राजपूत की शादी नवंबर में उसकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ होनी थी। घरवाले भी शादी के लिए राजी हो गये थे। पुलिस को जांच में जानकारी मिली थी कि सुशांत की मंगेतर के साथ उसके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों में कुछ दिन पहले खूब झगड़ा भी हुआ था। लॉकडाउन में सुशांत की मंगेतर रिया चक्रवर्ती उसके साथ ही बांद्रा स्थित घर में रूकी थी। हालांकि विवाद के बाद वो अपने सहेली के घर शिफ्ट हो गयी। झगड़ा के बाद से ही मंगेतर से उसकी बातें नहीं हो रही थी। कॉल रिकार्ड के मुताबिक सुशांत ने कई दफा उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद ही सुशांत अपने कॉमन फ्रेंड महेश से बात करनी चाही, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया।

news bindass

बताया जा रहा है कि सुशांत का 5 महीने से डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। सुशांत की बहन ने 5 दिन पहले फोन पर उनसे बात की थी। सुशांत ने बताया था कि तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद सुशांत की बहन, बांद्रा के घर आईं और 2 दिन रही भी। दोस्तों ने बताया कि सुशांत ने डिप्रेशन की दवाई खानी बंद कर दी थी। दोस्त और कुक ने बताया है कि सुशांत का व्यवहार असामान्य था यानी वह सीरियस डिप्रेशन में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube