FEATUREDरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 10 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

इतिहास के पन्नों में अगर आज की तारीख पर झांक कर देखे तो भारत के हाथों 1971 में पाकिस्तान को मिली हार के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र मानने में दो साल का वक्त लगा दिया।

इतिहास में आज की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।

1624: हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।

1800: भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।

1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।

1856: वाई-फाई के जनक अमेरिकी सरर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म 10 जुलाई को ही हुआ था।

1907: फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।

1913: रोमानिया ने बुल्गारिया से युद्ध की घोषणा की।

1938: हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।

1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1965: महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।

1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।

1972: मुंबई के मझगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1973: आज ही के दिन पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।

1983: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

1986: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।

1999: जिनीवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।

2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।

2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

2005: भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।

2008: केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube