FEATUREDरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 7 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई कारणों से खास है। आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था।

इतिहास में आज की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1456: जोन ऑफ आर्क को उनकी मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया।

1656: सिखों के आठवें गुरु हर किशन का जन्म।

1758: आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन

1896: भारत में सिनेमा का प्रवेश। मुंबई के वाटसन होटल में ल्यूमिर बंधुओं ने फिल्मों का पहली बार प्रदर्शन किया।

1912: अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।

1928: स्लाइस्ड ब्रेड की पहली बार बिक्री हुई। इसे मशीन से काट कर तैयार किया गया।

1930: ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन

1948: बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए दामोदर घाटी निगम की स्थापना।

1978: सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया।

1980: ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।

1981: क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का जन्म।

1985: महज 17 साल की उम्र में बोरिस बेकर ने विम्बलडन जीता

1999: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

2003: नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।

2003: यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था।

2007: अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट ने प्रक्षेपित किया।

2008: अफ़गानिस्तान के काबुल में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गए।

akhilesh

Chief Reporter