FEATUREDरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 4 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

4 जुलाई के दिन इतिहास में कई घटनाएं हुईं, जिसमें ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा जाना शामिल है।

इतिहास में आज की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1776: अमेरिका की आजादी के तौर पर जाना जाता है. अमेरिकी आजादी के सौ साल पूरे होने पर 1876 में फ्रांस ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तोहफे में दी थी। इस पर अमेरिकी स्वतंत्रता की तिथि 4 जुलाई 1776 अंकित है।

1810: फ्रांसिसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया।

1827: न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।

1865: मशहूर अंग्रेजी उपन्‍यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ था।

1897: आंधप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।

1898: भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।

1902: भारतीय मनीषी विवेकानंद का निधन हुआ।

1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

1947: आज ही के दिन ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।

1963: तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।

1997: नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।

2010: एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने एक प्रोफ़ेसर पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।

2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube