FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

विद्या समीक्षा केंद्र एप में लापरवाही, 19 जिला शिक्षा अधिकारियों पर गिरी गाज

रायपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) एप के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना प्रदेश के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को भारी पड़ गया है। शासन ने एप के प्रभावी संचालन और नियमित मॉनिटरिंग में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

छत्तीसगढ़ में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 19 जिलों के शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका

दरअसल, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति को पारदर्शी बनाने तथा शिक्षा व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से विद्या समीक्षा केंद्र एप लागू किया गया है। इसके माध्यम से स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जानी है। शासन की मंशा है कि इस व्यवस्था से स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आए।

हालांकि, एप के क्रियान्वयन में लापरवाही और निर्धारित व्यवस्था का सही ढंग से पालन नहीं होने के कारण विभागीय स्तर पर नाराजगी सामने आई है। प्रदेश के 19 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे हैं। इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग की ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने और लापरवाह अधिकारियों को जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Admin

Reporter