FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

10 साल बाद महादेव घाट पुल पर चढ़ा खारुन का पानी

https://www.instagram.com/reel/DdveqKrondZ/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

पानी पुल के ऊपर पहुंचने के बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन महादेव घाट पुल पर आवाजाही रोक दी है। पुलिस ने पुल के दोनों ओर बेरिकेडिंग कर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि करीब 10 साल बाद खारुन नदी का पानी महादेव घाट पुल के ऊपर तक पहुंचा है।

लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर निगरानी कर रही है। लोगों को नदी और पुल के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव की कार्रवाई की जा सके।

इधर, अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर भी पानी भर गया है, जिसके कारण रायपुर से संपर्क प्रभावित हुआ है। मार्ग पर जलभराव के चलते आवाजाही में परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

बारिश का दौर जारी रहने के कारण आने वाले समय में नदी-नालों के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नदी के तेज बहाव वाले हिस्सों में जाने से बचने की अपील की है।

Admin

Reporter