FEATUREDLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू-शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चाकू और अवैध शराब के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18.340 लीटर अवैध शराब और 4 चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शहर में लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्धों की जांच के दौरान आरोपियों के पास से अवैध शराब और धारदार चाकू मिले। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में लिया।

अवैध शराब के मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की, जबकि चाकू लेकर घूमने वाले आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध शराब की बिक्री, हथियार लेकर घूमने और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब और धारदार हथियार रखने वालों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध पर नियंत्रण और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी

Admin

Reporter