इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे 8 अधिकारी-कर्मचारी, आधे घंटे तक मची रही
नवा रायपुर। राज्य स्तरीय प्रशासकीय भवन इंद्रावती भवन में उस समय हड़कंप मच गया, जब लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आने से करीब 7 से 8 अधिकारी-। बताया जा रहा है कि सभी लोग करीब आधे घंटे तक लिफ्ट के भीतर फंसे रहे। घटना के बाद भवन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, अधिकारी और कर्मचारी लिफ्ट से आ-जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच में ही रुक गई। लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्हें बाहर निकालने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए।
करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद अधिकारी-कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। घटना के दौरान लिफ्ट के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
लिफ्ट के रखरखाव पर उठे सवाल
घटना के बाद इंद्रावती भवन में लगी लिफ्ट की सुरक्षा और नियमित रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य के महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन में रोजाना बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की आवाजाही होती है। ऐसे में लिफ्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा में तकनीकी खराबी गंभीर चिंता का विषय है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि लिफ्ट की नियमित जांच और मेंटेनेंस व्यवस्था कितनी प्रभावी है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए जिम्मेदार विभाग द्वारा लिफ्ट की तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किए जाने की जरूरत है।
